जमशेदपुर : साई स्मार्ट स्कूल बिरसानगर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया इस उपलक्ष्य में बिरसानगर थाना प्रभारी श्री विवेक कुमार मथुरी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी दी.इस मौके थाना प्रभारी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम उन शहीदों को नमन करते हैं.जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्यवाद से भारत माता को आजाद कराया. उस लड़ाई में झारखंड के भी कई वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है. यहां विभिन्न भाषा एवं धर्म के लोग रहते हैं और देश को एकसूत्र में बाँध कर रखे हुए हैं.और उन्होने कहा भारत की युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए, जो भविष्य में जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित हों, बच्चों को भारतीय स्वतंत्रता, स्वतंत्रता संग्राम, उनके बारे में स्कूलों में जानकारी देना चाहिए ताकि उन बच्चो देश के शहीदों के बारे में जानकारी हो , इस उपलक्ष्य में साई स्मार्ट स्कूल के प्राचार्या श्रीमती सुनीता राव ने कहा स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है, जिस दिन भारत को लगभग 200 वर्षों के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजादी मिली थी। यह विशेष दिन केवल अतीत का उत्सव नहीं है, बल्कि यह आने वाले वर्षों के लिए स्वतंत्रता और लोकतंत्र की भावना को कायम रखता है और प्रत्येक भारतीय के दिल और दिमाग में देशभक्ति का उत्साह जगाता है। इस मौके पर स्कूल के बच्चो द्वारा रंगा रंग कार्यकर्म का आयोजन किया गया था ,






