जमशेदपुर के जुगसलाई शहीद भगत सिंह गोल चक्कर पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कृत्यांश

जमशेदपुर के जुगसलाई शहीद भगत सिंह गोल चक्कर पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कृत्यांश एक नई पहल के द्वारा 1100 दीप प्रज्वलित कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता राजकुमार सिंह मौजूद थे जहां उन्होंने कृतांश एक पहल के सदस्यों का हौसला अफजाई किया

सामाजिक संस्था कृतांश एक नई पहल द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर एक 100 मीटर तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की बलिदान देने वाले वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 1100 दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया जानकारी देते हुए कृतांश एक नई पहल के अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा ने बताया कि कृतांश एक पहल द्वारा अनोखे तरीके से राष्ट्रीय पर्व मनाने का निर्णय लिया गया है एक सौ मीटर राष्ट्रध्वज के साथ पूरे जुगसलाई क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी इस उपलक्ष पर 1100 दीप प्रज्वलित कर देश की स्वतंत्रता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया है उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह उपस्थित होकर संस्था के सदस्यों का हौसला अफजाई किया

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई