जमशेदपुर में ईवीएम, वीवीपैट की एफएलसी की शुरुआत

भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले में ईवीएम, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) मंगलवार से शुरू हो गयी है. .

जमशेदपुर सदर प्रखंड के ईवीएम गोदाम में प्रशासनिक और तकनीकी पदाधिकारियों की देखरेख में चेकिंग की गई, मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद हैं.

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार निरीक्षण के पहले दिन किये जा रहे कार्यों का जायजा लेने पहुंचे उप विकास आयुक्त मनीष कुमार द्वारा मौके पर मौजूद टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

उप विकास आयुक्त ने बताया कि एफएलसी 15 अगस्त तक पूरा हो जायेगा.

तकनीकी जांच के लिए इंजीनियरों की टीम आयी है.

ईवीएम के एफएलसी कार्य के लिए कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जांच केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है. इसके साथ ही चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अग्निशमन की व्यवस्था, एफएलसी कार्य की वीडियोग्राफी, सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है, जबकि मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई