जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में आवेदन की तिथि बढ़ी

छात्राओं के विशेष अनुरोध पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति अंजिला गुप्ता ने विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए अधिक समय देने का निर्णय लिया है.

कुल 14 विषयों में आवेदन की सीमा 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई है. ये विषय हैं- वाणिज्य, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, बंगाली, उड़िया, संस्कृत, उर्दू, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान और संगीत.

गौरतलब है कि पहले इन विषयों में ग्रेजुएशन की इच्छुक छात्राओं के लिए 25 जुलाई तक की तिथि तय की गई थी, लेकिन कई छात्राएं आवेदन नहीं कर पाईं थीं. इसका एक कारण सीयूईटी के माध्यम और चांसलर पोर्टल को लेकर भ्रम था।

विश्वविद्यालय ने पूर्व विज्ञप्ति में यह भी स्पष्ट कर दिया था कि चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाली छात्राएं भी मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश के लिए पात्र होंगी। पहली मेधा सूची जारी होने के बाद छात्राओं को यह बात स्पष्ट हो गयी है. जो लोग इस वजह से फॉर्म नहीं भर पाए उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है. उपरोक्त विषयों से यूजी में नामांकन के इच्छुक छात्रा अभ्यर्थियों को पहले की तरह चांसलर पोर्टल पर आवेदन करना होगा.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई