झामुमो जमशेदपुर नगर इकाई की रविवार को हुई आपात बैठक में आठ अगस्त को शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस को व्यवस्थित ढंग से मनाने पर चर्चा की गयी.
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष व घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री समेत तमाम नेता, मंत्री व विधायक जुटेंगे.
उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मोर्चा एवं प्रखंड प्रभारियों को निर्देशित किया गया है. स्थानीय स्तर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी और उसके बाद दोपहर 1:00 बजे से मुख्य कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य होगी. उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में सभी गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है.






