विहंगम योग टाटा संत समाज मनाएगा सद्गुरु स्वतंत्रदेव का जन्मोत्सव (29 जुलाई 2023)

विहंगम योग टाटा संत समाज मनाएगा सद्गुरु स्वतंत्रदेव का जन्मोत्सव (29 जुलाई 2023)

सच्चिदानंद स्वरूप अनंत दिव्य ज्योति से देदीप्यमान अध्यात्म शिखर अनंत श्री सदगुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के 76वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 2100 कुण्डीय विश्वशान्ति वैदिक महायज्ञ सह विहंगम योग समारोह का आयोजन छपरा बिहार में किया जा रहा है, जिसमें सद्गुरु स्वतंत्र देव जी महाराज हजारों देश विदेश से पधारे भक्त शिष्यों के बीच उपस्थित रहेंगे।

इसी क्रम में स्थानीय स्तर पर विहंगम योग टाटा संत समाज द्वारा 8 जुबली रोड,बिस्टुपुर स्थित विहंगम योग आश्रम पर शनिवार प्रातः 5 बजे से “अखण्ड स्वर्वेद पाठ” का आयोजन रखा गया है, पाठ उपरांत एक कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ होगी, एवम सांध्यकालीन सत्र में भजन प्रवचन के बाद महाप्रसाद वितरण कर पूरा दिन हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

अध्यात्म पिपासुओं से आग्रह है कि वे इस पावन दिवस पर सत्संग हवन का लाभ प्राप्त करने हेतु विहंगम योग टाटा आश्रम पर अवश्य उपस्थित हों

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई