संसद का मॉनसून सत्र अब तक बेहद हंगामेदार रहा है और मणिपुर के मुद्दे पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है।
नई दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है और मणिपुर के मुद्दे पर सरकार एवं विपक्ष में ठनी हुई है। रोजाना हंगामा होने और सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच कोई सहमति न बन पाने की वजह से संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित हो रही है। गुरुवार को भी संसद के दोनों सदनों में हंगामे की आशंका जताई जा रही है।






