मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जमशेदपुर के कोर्ट में पूर्व से जेएससीए के खिलाफ चल रहे केस नम्बर — २४७५/२०१८ जो झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्कालीन पदाधिकारियों के खिलाफ १९६.२३ करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर है, जिसके शिकायतकर्ता पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी उज्जवल दास जमशेदपुर हैं मुख्य गवाहों में सुनिल कुमार सिंह और शेषनाथ पाठक हैं। उस केस में तीनों अभियुक्तों राजेश वर्मा @ बाबी पूर्व सचिव,गोबिंदा मुखर्जी पूर्व कोषाध्यक्ष और आजीवन सदस्य जेएससीए रंजीत कुमार सिंह ने ( सीआरपीसी ) दंड प्रक्रिया संहिता की धारा २०५ की एक याचिका दाखिल कर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के लिए माननीय न्यायालय में गुहार लगाई थी जिसे आज जमशेदपुर कोर्ट में खारिज कर दिया गया।इसके पूर्व माननीय उच्च न्यायालय झारखंड ने इस केस में जो भी Stay order दिया था उसे भी माननीय न्यायाधीश ने Vacate कर दिया है। इस केस की अगली सुनवाई की तारीख ०९ अगस्त २०२३ मुकर्रर है जिसमें अभियुक्तों की उपस्थिति होनी है।






