आदित्यपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिड टाउन का मगध सम्राट अस्पताल के साथ हुआ एमओयू

आदित्यपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिड टाउन का मगध सम्राट अस्पताल के साथ हुआ एमओयू, सालभर में 40 मरीजों का निःशुल्क कराएगा इलाज और ऑपेरशन, 3 मरीज के ऑपेरशन से हुआ शुभारंभ

कैप्शन : एमओयू के बाद रोटरी और अस्पताल के निदेशक

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिड टाउन की अनोखी पहल. रोटरी क्लब ने आदित्यपुर के अस्पताल मगध सम्राट अस्पताल के साथ बुधवार को हुआ एमओयू किया है. एमओयू के तहत रोटरी क्लब और अस्पताल प्रबंधन दोनो साथ मिलकर सालभर में 40 जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क इलाज कराएगा. इसके तहत मरीज का साधारण इलाज के साथ उनका सर्जरी (ऑपेरशन) भी कराएगा. आज एमओयू के साथ ही 3 मरीज को भर्ती लिया गया है जिनका हर्निया और ह्यड्रोसिल का ऑपेरशन निःशुल्क होगा. इस संबंध में सरायकेला खरसावां के सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार एवं रोटरी क्लब ऑफ मिड टाउन के अध्यक्ष डॉ अशोक अविचल और अस्पताल के निदेशक डॉ ज्योति कुमार ने बताया कि आज करार के साथ ही 3 मरीज आशु कुम्हार, तार मांझी और शिवा मांझी को भर्ती लेकर डॉ नीलोफर के द्वारा ऑपेरशन की प्रक्रिया कर एमओयू का शुभारंभ कर दिया गया है. जबकि 1 अगस्त को एक अन्य मरीज का टयूमर के ऑपेरशन के लिए भर्ती लिया गया है. इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ मिड टाउन के कोषाध्यक्ष एसके झा, प्रेस प्रवक्ता शंकर पाठक, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की सदस्य प्रीति सैनी और राजेश्वर जायसवाल मौजूद थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित