विवाद और खूनी खेल, फिर सुसाइड की घटना से मचा हड़कंप

कबीरधाम। जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और जांच जारी है। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है। जानकारी के मुताबिक, थाना कुकदुर के ग्राम अमलीटोला बदना में राम सिंग मरावी पत्नी सरोज बाई मरावी के साथ रहता था। घटना के समय दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि राम सिंग ने पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद एफएसएल और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच पुलिस कर रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित