बाबा बैधनाथ सेवा संघ का जत्था पंहुचा इनारावरण । श्मशान होली और शिव विवाह रहा आकर्षक का केंद्र ।

बाबा बैधनाथ सेवा संघ का जत्था पंहुचा इनारावरण ।
श्मशान होली और शिव विवाह रहा आकर्षक का केंद्र ।
जमशेदपुर से बाबा बैधनाथ सेवा संघ के निशुल्क कांवर यात्रा में सुल्तानगंज गए 1000 कांवरियों का जत्था आज चौथे दिन बांका जिला के इनारावरन पंहुचा जहां बाबा भुतनाथ धर्मशाला में कांवरियो के विश्राम और भोजन करने की व्यवस्था की गई थी । बाबा भुतनाथ धर्मशाला में संघ के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने धर्मशाला मौजुद सभी कांवारियो का मन मोह लिया । बंगाल के खड्गपुर से झांकी के प्रस्तुत करने आए कलाकारों के द्वारा श्मशान होली एवं शिव विवाह का कार्यक्रम ने सभी कांवरियों को झूमने को मजबूर कर दिया । निशुल्क कांवर यात्रा के मुख्य आयोजकर्ता विकास सिंह ने बताया की जत्थे में शामिल सभी कांवरियां स्वस्थ हैं सभी उतरवाहिनी गंगा जल ले कर देवघर के लिए बढ़ रहे है तथा देर रात झारखण्ड प्रदेश के सीमा दुम्मा द्वार में प्रवेश करेगें एवं बाबा बैधनाथ को जल अर्पण कर दुसरे दिन बाबा बासुकीनाथ धाम जाकर बाबा बासुकी को जलार्पण कर वापस जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।