जमशेदपुर: ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र के दारीसाई कृषि विज्ञान केंद्र के पास एनएच 18 पर बीती शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने ट्रेलर चालक से 10 हजार रुपये छीन लिये.

छीना-झपटी के बाद तीनों बदमाश भागने लगे। ट्रेलर चालक ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो ग्रामीण जुट गए और भाग रहे तीन बदमाशों में से एक को पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक दारीसाई कृषि विज्ञान केंद्र के किनारे सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सो रहा था.

इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से बाइक सवार तीन लुटेरे आये और हथियार दिखाकर ट्रेलर चालक से लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर बदमाशों ने ड्राइवर पर चाकुओं से हमला कर दिया और पैसे व मोबाइल लेकर भागने लगे. ग्रामीणों ने हाईवे पेट्रोलिंग को बुलाया और बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।

ट्रेलर चालक जमशेद खान दिल्ली से पटना होते हुए धालभूमगढ़ आ रहा था. छिनैती की घटना को अंजाम देने के बाद फरार दोनों बदमाश घटनास्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में छुपे हुए थे. देर शाम दोनों बदमाशों ने झाड़ियों से निकलकर भागने की कोशिश की, तभी ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस दोनों को गालूडीह थाना ले गयी. तीनों बदमाश जमशेदपुर के गोलमुरी, सर्कस मैदान के पास के रहने वाले हैं जिनमें विक्की सिंह, राजू सोल्डर और मोहम्मद गबरू शामिल हैं.

इस संबंध में गालूडीह थाना प्रभारी सुख सागर सिंह ने बताया कि तीनों बदमाशों को डकैती के दौरान पकड़ा गया था. तीनों को जेल भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं और ये कई बार जेल भी जा चुके हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई