जमशेदपुर : मोहरदा जल परियोजना के तहत 2000 नये कनेक्शन

मोरहदा जलापूर्ति योजना को लेकर राज्य नगर विकास विभाग और टाटा स्टील के अधिकारियों के साथ-साथ जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय के बीच बैठक हुई.

टाटा स्टील के अधिकारी ने बताया कि अब तक 5000 नये पेयजल कनेक्शन दिये गये हैं और 6000 पुराने अवैध कनेक्शनों में से 3700 को वैध कर दिया गया है. शेष 2300 कनेक्शनों को वैध करने का काम चल रहा है। परियोजना क्षेत्र में 7000 मीटर नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी चल रहा है। जिससे करीब 2000 नये कनेक्शन दिये जा सकेंगे. इसके अलावा 12 नई पानी की टंकियां भी बनाई जाएंगी। जिन पुरानी टंकियों का कनेक्शन एक ही मुख्य पाइप से जुड़ा है, उन्हें हटाकर सभी टंकियों को अलग-अलग पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा, ताकि जल शोधन संयंत्र से एक साथ सभी टंकियां भरी जा सकें।

सरयू राय ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि जमशेदपुर में औद्योगिक और घरेलू उपयोग के लिए अलग-अलग व्यवस्था बनायी जाये. औद्योगिक उपयोग के लिए पानी सीधे नदी से खींचा जाना चाहिए और घरेलू उपयोग के लिए चांडिल बांध से डिमना झील तक पानी पंप किया जाना चाहिए। वहां से मानगो होते हुए पाइपलाइन के माध्यम से जमशेदपुर और मानगो को पानी की आपूर्ति की जाये.

विधायक ने सतनाला डैम में चांडिल की नहर से पानी लाकर पेयजल आपूर्ति करने का भी सुझाव दिया. जिसके बाद निर्णय लिया गया कि नगर विकास विभाग के अधिकारी इस संबंध में राज्य सरकार और टाटा स्टील के अधिकारियों के सामने प्रस्ताव रखेंगे.

मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना के विस्तार और फेज-2 के कार्यों में तेजी लाने के लिए 22 जुलाई को जमशेदपुर में बैठक करने का भी निर्णय लिया गया.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई