सोनारी पुलिस ने दो मुहानी में अप्रिय घटना की योजना बना रहे हेते गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

सोनारी पुलिस ने दो मुहानी में अप्रिय घटना की योजना बना रहे हेते गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सोनू सिंह उर्फ सियाल, सुमित गोराई उर्फ विक्की, संतोष स्वामी उर्फ खट्टा, रूपेश महतो और आकाश दीप उर्फ पगला शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही में एक देसी पिस्टल, 3 जिंदा गोली, 2 तलवार और 5 मोबाइल बरामद किया है. मामले में गिरफ्तार सुमित गोराई 15 जुलाई की रात सुमित यादव पर फायरिंग का आरोपी भी रह चुका है.

हथियार के साथ एकत्र हुए थे अपराधी
जानकारी देते हुए प्रभारी डीएसपी हेडक्वार्टर 2 अनिमेष गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों सुमित यादव पर फायरिंग की गई थी. इसी बीच सूचना मिली थी कि दो मुहानी में कुछ आपराधिक तत्व लूट की घटना की योजना बना रहे थे. पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी को और सभी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में जानकारी मिली कि सभी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।