सरपंच हुए लामबंद, कलेक्टर को देंगे सामूहिक इस्तीफा पत्र

बिलासपुर। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, यहां 100 से ज्यादा सरपंच ने सामूहिक इस्तीफा देने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कामकाज को लेकर सभी सरपंच नाराज चल रहे हैं। जिसकी वजह से वे कलेक्टर के पास इस्तीफा देने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, तखतपुर विस क्षेत्र के सरपंच लामबंद हुए। जिसके बाद अब कलेक्टर के पास इस्तीफा देने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि सभी सरपंच स्वीकृत विकासकार्यों को पंचायत के माध्यम से नहीं कराने से नाराज चल रहे हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।