नई दिल्ली: मानहानि केस में राहुल गांधी को हुई सजा के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 21 जुलाई को सुनवाई होगी। राहुल गांधी ने सजा पर रोक लगाने की मांग की है। राहुल गांधी ने ‘मोदी सरनेम’ मानहानि केस में गुजरात हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसे सुप्रीम अदालत ने स्वीकार कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 21 जुलाई के लिए सूचीबद्ध की है। राहुल गांधी ने इससे पहले गुजरात की एक अदालत के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया था। लेकिन, हाई कोर्ट ने राहुल गांधी पर मोदी सरनेम मामले में आपराधिक मानहानि केस जारी रखा और राहुल गांधी ने इस मामले में दोषसिद्धि और दो साल की जेल की सजा पर रोक लगाने के लिए अपील की थी।






