साकची ओल्ड एज होम में हुई भजन संध्या

साकची ओल्ड एज होम में हुई भजन संध्या

कल संध्या 4 बजे से साकची स्थित ओल्ड एज होम के सभी सदस्यों के लिए समाजसेविका एवम योग शिक्षिका डॉ दिव्या पाण्डेय जी के सौजन्य से भजन संध्या का आयोजन किया गया।

इस भजन संध्या में मुख्य रूप से एस एस इंटरटेनमेंट के शैलेंद्र कुमार सिंह ,बबीता सिंह, आशीष सिंह ,प्रीति सिंह एवम पूनम जी के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया, जिससे ओल्ड एज होम के सभी सदस्यों ने आनंद प्राप्त किया, सभी नें भजनकर्ताओं एवम दिव्या पाण्डेय जी का आभार जताया।

विहंगम योग युवा संत समाज के कोल्हान प्रमुख नीरज मिश्रा ने इस पुनीत कार्य हेतु डॉ दिव्या पाण्डेय जी को बधाई दी।

समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ दिव्या पांडे जी के द्वारा किया गया

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई