मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज सावन माह का दूसरा सोमवार है. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. इसी के साथ परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घमुने भी जा सकते है. किसी कानूनी मामले में आपको समस्या आ सकती है. परिवार में किसी सदस्य से यदि अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी. आप अपने माता-पिता से अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी भी अवश्य करेंगे.
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला हो सकता है, लेकिन अचानक धन आगमन के कारण व्यर्थ खर्च नहीं होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेने से पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल की कमी के कारण कुछ समय के लिए व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं, फिर भी संतुलन बनाने में सफल रहेंगे.
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ उलझनो भरा रहने वाला है. नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा. आप व्यर्थ के कामों को लेकर परेशान रहेंगे और पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जो लोग अपनी किसी योजना में लगाना चाहते हैं, तो उन्हें सावधानी बरतनी होगी और आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी.
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज कर्क राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि, आप आज शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा और आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी. अगर आपकी नौकरी में सहकर्मियों से अनबन चल रही थी तो वह आज आपके बीच का मतभेद दूर हो सकता है. शाम के समय आप धर्म-कर्म के कार्यों में शामिल हो सकते है. जीवनसाथी का साथ आपको आज हर कदम पर प्राप्त होगा.
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पैसों के लेन-देन के लिए समय उपयुक्त नहीं है, इससे बचें. आज के दिन पार्टनरशिप में कोई भी काम करने से बचें, हानि हो सकती है.
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
कन्या राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है, नौकरीपेशा लोग जॉब बदलने की योजना बना सकते हैं. आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को समय से पूरा कर पाएंगे. घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है.
तुला राशिफल आज
आज का दिन आपकी राशि के जातकों के लिए थोड़ा खराब अनुभव लेकर आ सकता है. आपका अपने स्वास्थ्य के प्रति सही रुख न रखना आज के दिन आपको भारी पड़ सकता है. स्वास्थ्य में समस्याओं के साथ आज के दिन आपके शत्रु भी आपको परेशानी में डाल सकते हैं. आपको आज के दिन सचेत रह कर के अपने सभी कार्य करने चाहिए.
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज के दिन आपकी राशि के जातक अपनी शारीरिक समस्याओं से परेशान रह सकते हैं. किसी दुर्घटना से जुड़ी हुई स्थितियां भी आपको परेशान कर सकती हैं पर दिन आपके लिए आज सुखद बीतने वाला है. संतान से जुड़ा हुआ कोई कार्य आज के दिन आपको खुशियां दे सकता है. इसके साथ ही आपकी आज के दिन अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है. जीवन में आप के आगे बढ़ने में आपकी सहायता करने वाले हैं. दिन बेहतर बीतेगा.
धनु राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा और आप आज परिवार के सदस्यों की उम्मीदों पर भी खरा उतरेंगे. आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है.
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आप की राशि के जातकों के लिए सुख और दुख दोनों लेकर आने वाला है. जहां आपको आज के दिन अपने किसी बहुत ही प्यारे व्यक्ति को छोड़कर कहीं और जाना पड़ सकता है वही लोगों से मिलने का सुख भी आज के दिन आपको मिलने वाला है. शारीरिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा पर बहुत खराब स्थिति नहीं आने वाली है. दिन आज मिले-जुले प्रभाव देने वाला है.
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है. आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं और परिवार में आज कोई वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसमें आप दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.
मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आप की राशि के जातकों के लिए थोड़ी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है विशेषकर शारीरिक स्थितियों को लेकर. दिन के अंतिम समय पर कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है. आपको अपना घर छोड़कर जाना पड़ सकता है और इन सभी के बीच आपको पैसे का भी अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है जो आपके लिए आज के दिन में बुरा अनुभव साबित हो सकता है.






