झारखंड में बढ़ने लगी कनकनी, राॅंची का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री पर पहुंचा

झारखंड में बढ़ने लगी कनकनी, राॅंची का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री पर पहुंचा

राॅंची। झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। राजधानी राॅंची में न्यूनतम तापमान गिरकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, राॅंची का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में चाईबासा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर में 28 डिग्री और डाल्टेनगंज में 27.2 डिग्री तापमान रहा। वहीं, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके अलावा डाल्टेनगंज में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री, बोकारो में 12.1 डिग्री और चाईबासा में 12.2 डिग्री रहा। सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। ऐसे में लोगों को अब ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई