पूरा बिहार-झारखंड ही नहीं, पूरा भारत जानता है कि हमारे नेता श्री आनंद मोहन जी निर्दोष हैं। उन्हें उस गुनाह की सजा दी गई, जो उन्होंने किया ही नहीं।
यह इस बात से साबित होता है कि पूरे मुकदमे में दो ही प्रत्यक्ष गवाह हैं – एक मरहूम डी.एम. श्री जी. कृष्णैया के ड्राइवर और दूसरे उनके बॉडीगार्ड, और दोनों ने ही अदालत में आनंद मोहन जी की घटनास्थल पर मौजूदगी से इनकार किया है।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में नीतीश सरकार ने कानून में एकरूपता लाने के लिए कारा हस्तक में 2023 का संशोधन लाया था। भारत के अन्य राज्यों में यह कानून लागू है।
मैं आप सभी के विचारार्थ कुछ प्रश्न छोड़ रहा हूँ। जवाब से अधिक महत्वपूर्ण शायद उन पर आपका चिंतन होगा।
1. माननीय सर्वोच्च न्यायालय अपने ही फैसले से कैसे मुकर सकती है?
2. आनंद मोहन जी को सजा निचली अदालत द्वारा 2007 में हुई थी और नियमानुसार सजा के समय जो प्रावधान थे, वही उन पर लागू होने चाहिए, फिर पब्लिक सर्वेंट की ‘ऑन ड्यूटी मौत’ पर बिहार सरकार द्वारा 2016 में लाया गया कानून आनंद मोहन जी पर कैसे लागू हो सकता है?
3. सवाल यह भी है कि क्या कानून सिर्फ आनंद मोहन जी को जेल भेजने के लिए बदले जाएंगे या सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार 2023 के नीतीश सरकार के संशोधन से लाभान्वित सारे व्यक्ति जेल जाएंगे?
अगर यह महज एक षड्यंत्र है, तो इसका समय रहते माकूल जवाब दिया जाएगा।
मैं अपने अभिभावकों, साथियों एवं आनंद मोहन जी के चाहने वाले सभी लोगों से सादर अनुरोध करना चाहूँगा कि वे इस पूरे प्रकरण में अनुशासित और शालीन रहकर आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करें।
वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर बिहार भर के प्रमुख अभिभावकों से विनम्र निवेदन है कि पटना में उनके परिवार और राज्य के विशिष्ट लोगों की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में हो रहे निर्णय पर अगली रणनीति तय की जाएगी।
प्रेस वार्ता में सर्वश्री संजय ठाकुर, यशवंत सिंह, शशि सिन्हा, लाल बाबू सिंह, मनोज आनंद, चंद्रकांत दुबे, राजेश कुमार झा, जुगनू बर्मा, उमा सिंह, सुधीर चौधरी, मनोज सिंह, हरेराम झा, संजय सिंह मंटू, अरुण कुमार आदि प्रमुख दर्जनों समर्थकों ने भाग लिया।






