संविधान दिवस के अवसर पर पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज, धनबाद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं महान जननेता स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो जी को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान में निहित समानता, न्याय, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार रखे।
हमारा संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी बोध कराता है। आइए, संविधान की गरिमा और उसकी मूल भावना का सम्मान करते हुए एक सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।





