आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को ग्रेजुएट कॉलेज के एन एस एस यूनिट और राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संविधान दिवस मनाया गया ।

आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को ग्रेजुएट कॉलेज के एन एस एस यूनिट और राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संविधान दिवस मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या प्रोफेसर प्रतिमा सिंहा रही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में संविधान के विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकार के साथ कर्तव्य पर जोर दिया साथ ही
हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ राकेश पांडे ने अपने वक्तव्य में संविधान के पालन के लिए अनुशासन को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर कॉलेज कैंपस में संविधान से संबंधित बुक स्टॉल एवं पोस्टर के द्वारा प्रदर्शनी की गई और सिगनेचर कैंपेन के द्वारा संविधान के पालन के लिए प्रतिबद्धता ली गई। कार्यक्रम के अंत में डॉ विनय कुमार सिंह के द्वारा सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर सुलेखा कुमारी एवं डॉक्टर निशा कुमारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में डॉ किरण दुबे, डॉ दीप्ति, डॉ मुक्ता, डॉ पूनम रजक, डॉ शारदा, डॉ नम्रता, डॉ सोनी, डॉ पूर्वा, डॉ अनामिका, डॉक्टर कल्याणी, डॉ उषा, डॉ
सुदिप्ताआदि शिक्षक गण एवं काफी संख्या में छात्रा उपस्थित थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई