सदर अस्पताल की पार्किंग का ठेका हासिल करने के लिए गुरुवार को दो एजेंसियों के बीच 45 मिनट तक बोली चली

सदर अस्पताल की पार्किंग का ठेका हासिल करने के लिए गुरुवार को दो एजेंसियों के बीच 45 मिनट तक बोली चली. आखिरकार मेसर्स विनीत कुमार तिवारी ने 24.85 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर ठेका अपने नाम कर लिया. दूसरे दावेदार पाकुड़ रिकवरी प्राइवेट लिमिटेड को पीछे रहना पड़ा. पिछले साल के मुकाबले इस बार ठेके की रकम 9.55 लाख रुपये अधिक है. यानी एक साल में बोली करीब 62 फीसदी बढ़ गयी है. जीएसटी और अन्य करों को जोड़ने पर ठेके की कुल राशि करीब 30 लाख रुपये तक पहुंच जायेगी. पार्किंग ठेके की बढ़ी कीमत ने अस्पताल की पार्किंग से होने वाली कमाई को फिर चर्चा में ला दिया है. गौरतलब है कि यहां मनमानी वसूली, अव्यवस्था और मारपीट की घटनाओं को लेकर पहले भी शिकायतें उठती रही हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बीते एक-दो वर्षों से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठाते आए हैं।