छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

जमशेदपुर : महापर्व छठ का उत्साह जमशेदपुर में खूब देखा जा रहा है। महापर्व छठ प्रकृति एवं स्वच्छता की पूजा है, जिसमें उगते एवं डूबते सूरज की पूजा-अर्चना की जाती है, वही छठ घाटों, नदी-तालाबों, सड़कों की साफ-सफाई करने में बड़ी जनभागीदारी देखी जाती है। छठ के पावन अवसर पर हिन्दूपीठ जमशेदपुर ने शहरवासियों से एक खास अपील की है। हिन्दूपीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि प्रकृति के महान पर्व पर प्लास्टिक का उपयोग ना करें। देखा जाता है कि अर्घ्य देने के लिए लोग प्लास्टिक के बने ग्लास में दूध व पानी डाल कर अर्घ्य देते हैं। फिर उस ग्लास को वही नदी या तालाब में छोड़ देते है। पवित्र गंगा जल भी प्लास्टिक के बोतल में मिलता है, लोग उस बोतल से अर्घ्य देते हैं, उसके बाद बोतल को नदी या तालाब में ही फेंक देते हैं। हिन्दूपीठ आप सभी से अपील करता है कि प्रकृति के इस पर्व अप्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल ना करे। छठ पूजा में लोग नदी और तालाबों में दिये को थर्माकोल के बने दोने में रखकर प्रवाहित करते है, आप सभी से आग्रह है कि आप पत्तों के दोना में ही दीप प्रवाहित करें। छठ घाटों पर पटाखोस का इस्तेमाल बिलकुल ना करे। इन छोटी छोटी चीजों का ध्यान रख कर हम ना केवल अपने प्रकृति की रक्षा करेंगे, वही हम खुद को भी सुरक्षित रखेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम,जमशेदपुर के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक-12/11/26 की देर शाम को को परसुडीह थाना अंतर्गत ग्राम गदडा में अवैध विदेशी शराब निर्माणकर्ता के विरुद्ध विशेष कार्य बल द्वारा निरीक्षक उत्पाद, धालभूम प्रक्षेत्र श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई ।