भाई दूज और छठ पर्व पर पप्पू सरदार ने बहनों के बीच किया साड़ी का वितरण, सुख-समृद्धि की कामना

भाई दूज और छठ पर्व पर पप्पू सरदार ने बहनों के बीच किया साड़ी का वितरण, सुख-समृद्धि की कामना

जमशेदपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक एवं समाजसेवी पप्पू सरदार ने भाई दूज एवं छठ पूजा के पावन अवसर पर जमशेदपुर में अपनी बहनों के बीच साड़ियों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को साड़ी भेंट कर पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर पप्पू सरदार ने कहा कि वे इन महिलाओं को अपनी बहन मानते हैं और भाई होने के नाते पर्व के मौके पर उन्हें उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त करते हैं। उन्होंने भगवान सूर्य से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी सभी बहनों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा उनके परिवार हमेशा खुशहाल रहें।

गौरतलब है कि पप्पू सरदार हर पर्व-त्योहार पर महिलाओं के बीच किसी न किसी रूप में उपहार वितरित कर खुशियां बांटते हैं। उनकी इस परंपरा को लेकर शहर की महिलाओं में भी खास उत्साह रहता है। महिलाएं भाई पप्पू सरदार के उपहार का इंतजार करती हैं। पप्पू सरदार का यह प्रयास पर्वों के माध्यम से सामाजिक अपनापन, भाईचारे और रिश्तों की मिठास को मजबूत करने का संदेश देता है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई