बागबेड़ा कॉलोनी में दर्जनों अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों के निर्माण की मांग, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने विधायक संजीव सरदार एवं उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र
जमशेदपुर :- बागबेड़ा कॉलोनी में दर्जनों अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण एवं छठ घाटों में पानी उपलब्ध कराने तथा साफ-सफाई के संबंध में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार एवं जिला उपायुक्त राजीव रंजन से मिलकर मांग पत्र सौंपा।
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता द्वारा सौंपी गई मांग पत्र पर विधायक संजीव सरदार द्वारा अनुशंसा पत्र यूआईएसएल (जुस्को) के महाप्रबंधक आर. के. सिंह को भी सौंपा गया।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि अस्थाई कृत्रिम छठ घाट का निर्माण एवं छठ घाट में पानी उपलब्ध हो जाने से छठ व्रतधारियों को छठ करने में काफी आसानी होगी। इसके लिए लगातार प्रयासरत हूं और आगे भी रहूंगा।
विधायक संजीव सरदार एवं जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने अस्थाई कृत्रिम छठ घाट निर्माण एवं छठ घाटों में पानी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।





