राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या से पहले निशा भगत फेसबुक पर लाइव आई थीं। उन्होंने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर अपने सुसाइड करने की जानकारी दी थी।
निशा भगत आदिवासियों की जमीन और अधिकारों के मुद्दे उठाती थीं। वह मानसिक तनाव में थीं। आत्महत्या से करीब तीन घंटे पहले उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी।
फेसबुक पोस्ट में उन्होंने झारखंड पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया और लिखा, “मेरी मौत का जिम्मेदार झारखंड पुलिस।’ पोस्ट में उन्होंने मिशनरी, पैसे और जमीन को लेकर भी बात रखी थी।”





