पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस के ठहराव के लिए रेलवे हार्ड निर्माण समिति सिदिरसाई ने DRM को सौंपा ज्ञापन।
सिदिरसाई स्टेशन पर बादाम पहाड़ से पूरी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, 200 से अधिक हस्ताक्षर के साथ सौंपा आवेदन। ठहराव की
मांग को लेकर एक आवेदन स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो को भी सौंपा गया है।
जमशेदपुर /पोटका
टाटानगर-बादामपहाड़ रेल खंड के बीच स्थित सिदिरसाई स्टेशन पर पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को सुनिश्चित करने की मांग को लेकर मंगलवार को रेलवे हॉल्ट निर्माण समिति, सिदिरसाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक, श्री तरुण हुरिया, चक्रधरपुर मंडल, दक्षिण-पूर्व रेलवे को पर एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में समिति ने पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की घोषणा के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदया, रेल मंत्रालय, स्थानीय सांसद एवं समस्त रेलवे अधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
आवेदन में कहा गया है कि सिदिरसाई स्टेशन से 25-30 आदिवासी बहुल गांवों के प्रतिदिन औसतन 100 से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। इस रेल खंड पर सब्जी, बांस-टोकरी एवं अन्य छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी निर्भर है। प्रस्तावित समय-सारणी में सिदिरसाई स्टेशन को शामिल नहीं किए जाने से आम जनता, व्यापारी वर्ग एवं श्रद्धालुओं में गहरा असंतोष है।
टाटा-बादामपहाड़ रेल खंड के पोटका क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण स्टेशन हलुदपुखुर और सिदिरसाई में किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होने से लंबी दूरी की रेल सुविधा का वास्तविक लाभ पोटका की जनता को नहीं मिल पा रहा है।समिति ने निवेदन किया है कि पोटका क्षेत्र की जनता को भी पुरी जगन्नाथ धाम के दर्शन का लाभ मिल सके, इसलिए यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सिदिरसाई स्टेशन पर उक्त एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।
ज्ञापन के साथ क्षेत्र के मुखिया, उप-मुखिया, जिला परिषद सदस्य के अनुशंसा पत्र तथा करीब 200 से अधिक आम नागरिकों के हस्ताक्षर भी संलग्न किए गए हैं।
ज्ञात हो कि कल 29 अक्टूबर को एक होल्ड निर्माण समिति का प्रतिनिधिमंडल स्थानीय सांसद से इस विषय पर मुलाकात कर ज्ञापन सौपा था।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में हॉल्ट निर्माण समिति के अध्यक्ष रामेश्वर पात्र, सूरज साव, हरेलाल गोप सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।





