बिरसानगर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर स्थित एक आवास पर अवैध जुआ अड्डे पर छापेमारी की।

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ0 ऐहतेशाम वकारिब के निर्देशानुसार गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिरसानगर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर स्थित एक आवास पर अवैध जुआ अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मौके से ₹7,67,400 नकद एवं 16 स्मार्टफोन सहित ताश की गड्डियाँ बरामद कर विधिवत जब्त की गईं। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई