सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना
जमशेदपुर, 16 अक्टूबर 2026: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष श्री मानव केडिया के नेतृत्व में चैंबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से उनके पैतृक गांव नेमरा में मुलाकात की तथा उनकी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के उपाध्यक्ष श्री अनिल मोदी एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्री पंकज पटेल शामिल थे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी एवं उनके समस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस अपार दुःख की घड़ी में अपनी सहानुभूति प्रकट की। चैंबर परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।






