जमशेदपुर में उत्कल एसोसिएशन महिला समिति के तत्वावधान में महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा मोहंती के नेतृत्व में भव्य ‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया।

सादर निवेदन है कि नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को संध्या 6:30 बजे उत्कल एसोसिएशन परिसर, जमशेदपुर में उत्कल एसोसिएशन महिला समिति के तत्वावधान में महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा मोहंती के नेतृत्व में भव्य ‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा का स्मरण एवं विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन के अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती प्रतिभा मोहंती, श्री अशोक महापात्र, श्री मनोरंजन पशायत, निरंजन नायक एवं श्री प्रशांत कुमार मोहंती उपस्थित रहे।

इस रंगारंग आयोजन में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मनमोहक डांडिया नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा मां दुर्गा के दशावतार पर आधारित आकर्षक कार्यक्रमों सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान नवरात्रि की भक्ति, भारतीय संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और सामाजिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली।

इस भव्य आयोजन में लगभग 500 लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम ने समाज की महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी मेलजोल, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम के समापन के उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों के लिए स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

उत्कल एसोसिएशन महिला समिति की ओर से इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। समिति ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सौहार्द एवं भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान को बढ़ावा देते रहेंगे।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम की खबर को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रकाशित कर अनुगृहीत करें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई