दिनांक-11.10.2026 को गुप्त सूचना मिली की चतरा सिमरिया रोड़ में स्थित साई नाथ लाईन होटल के पास में एक व्यक्ति अपने साथ हथियार लेकर घुम रहा है, जिससे कोई अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जैसे ही चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर अवस्थित साई नाथ लाईन होटल के के पास पहॅूचे तो एक व्यक्ति मैदान से जंगल की ओर भागने लगा। जिसे छापामारी दल के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति के पास से एक देशी कट्टा एवं 10 गोली बरामद किया गया। उसके बाद इनके द्वारा जंगल में छिपाये हुये निशानदेही स्थान से 50 जिंदा गोली, 2 खोखा बरामद किया गया, जो अपराधिक घटना को अंजाम देने हेतु रेकी कर रहा था।
इस संबंध में सदर थाना कांड सं0-421/2026 दिनांक-12.10.2026 धारा-25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही हैं
जप्ती –
1. देशी कट्टा-01
2. जिंदा गोली -54
3. मिसफायर गोली-06
4. खोखा-02
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता-
1. मुकेश गंझू उम्र-40 वर्ष पे0-दोन्दा गंझू सा0-भगिया बरवा टोली पो0-मुरपा थाना-बालूमाथ जिला-लातेहार।
छापामारी दल-
1. श्री सन्नी वर्धन अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर चतरा।
2. श्री अनिल उरॉव पु0नि0 सह थाना प्रभारी सदर थाना चतरा।
3. पु0अ0नि0 सुनिल कुमार सदर थाना चतरा।
4. स0अ0नि0 रवि रंजन कुमार सदर थाना चतरा।
5. सशस्त्र बल सदर थाना चतरा।






