भरत सिंह ने मनाया सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी का जन्मदिन

भरत सिंह ने मनाया सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी का जन्मदिन
जमशेदपुर, 12 अक्टूबर : समाजसेवी भरत सिंह ने अपने साकची स्थित कार्यालय में सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महानायक के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब की जॉइंट कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सारिका सिंह उपस्थित थीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
इस अवसर पर भरत सिंह ने कहा कि अमिताभ बच्चन जी केवल भारतीय सिनेमा के महान कलाकार ही नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा, विनम्रता और कर्मठता से कई पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले व्यक्तित्व हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी सफर में दर्शकों के दिलों में जो विशेष स्थान बनाया है, वह अतुलनीय है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने केक काटकर खुशियाँ साझा कीं और महानायक के प्रति अपना सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया। पूरा माहौल उत्साह और सौहार्द से परिपूर्ण रहा।
इस अवसर पर अंजुला सिंह, सुचित्रा रूंगटा, राजेश सिंह, करण गोराई, सुधीर पांडे, ज्योति सिंह, आकाश रजक, रामकुमार शर्मा, राहुल सिंह, राजू गोराई सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment