माता रूपी सोरेन जी त्याग और समर्पण ने गुरुजी के झारखंड आंदोलन को बल दिया– महाबीर मुर्मू

माता रूपी सोरेन जी त्याग और समर्पण ने गुरुजी के झारखंड आंदोलन को बल दिया– महाबीर मुर्मू

झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी रूपी सोरेन जी का विगत दिनांक 07/10/2026 को निधन हो गया गई थी । दिशोम गुरूजी के सपने फाउंडेशन के ओर से बर्मामाइंस महाबीर मुर्मू के आवासीय कार्यालय में एक शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों नेता, समाजसेवी,जनप्रतिनिधि और झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित होकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मौके पर फाउंडेशन के संगक्षक सह झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने कहा कि गुरुजी की पत्नी ने झारखंड आंदोलन में गुरुजी का साथ दिया। उनका जीवन सादगी, त्याग और संघर्ष का प्रतीक था। गुरूजी के झारखंड आंदोलन के दरमियान आंदोलन को बल दिया उनका समर्पण, त्याग, को गुरुजी को संघर्ष करने बल मिला । जब गुरुजी जंगल पहाड़ों में रहते थे बच्चों को और पूरा परिवार को संभाल के रखा है । उनका जाना झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं झारखंड की नारी शक्ति के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर कई वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य उनकी कुर्बानी की देन है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सभा में शैलेन्द्र मैथी, नारायण सोरेन,जगत मार्डी बमभोला सिंह, मनोज मुर्मू भीमसेन मुर्मू,पप्पू उपाध्याय, पप्पू यादव, नंदू सरदार धनंजय सिंह, नरेश सोय ,दुर्गा प्रसाद हांसदा, अभिषेक सिंह सुनील गुप्ता प्रदीप सिंह सतनाम सिंह राजपूत, सूरज गौड़, राजन केवर्ता, बन्ना दास, बबलु टुडू, अभय पांडे विक्रम सिंह भोला पांडे राजू मुखी सुधाकर लोहारा कादे मुर्मू हरिहर महतो मनोज शर्मा संजीत हेंब्रोम एवं सैकड़ों नेता समाजसेवी , फाउंडेशन के सदस्यों एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment