गोड्डा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

गोड्डा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देश पर SDPO, गोड्डा श्री आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में Dedicated Anti-Narcotics Team द्वारा ऐसे मामलों में नियमित रूप से सूचना संग्रह, सत्यापन, निगरानी एवं विधि-सम्मत छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, गोड्डा को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक-08.10.2026 को SDPO, गोड्डा श्री आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में गोड्डा नगर पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों पर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में गोड्डा नगर थाना अन्तर्गत मुहल्ला ब्लॉक फिल्ड (हनुमान मंदिर के पास) 1. अमित कुमार उर्फ अमित रेक्स, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता दिलीप कॉपरी, सा० कन्हाई पकड़िया, थाना पथरगामा 2. अभिषेक कुमार उर्फ सोमदेव कुमार उर्फ डमरू, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता स्व० सरगुन प्रसाद यादव, सा० गाँधीनगर गोढ़ी 3. छोटु कुमार उर्फ सरफराज अहमद, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता मो० मतलूक अंसारी, सा० असनबनी 4. रघु कुमार उर्फ राहुल कुमार, उम्र करीब 33 वर्ष, पिता रामजी प्रसाद साह, सा० लोहियानगर, तीनों थाना गोड्डा नगर एवं 5. पंकज कुमार यादव, उम्र करीब 34 वर्ष, पिता फोटो यादव, सा० सोनडीहा, थाना मोतिया ओ०पी०, जिला गोड्डा को ब्राउन शुगर एवं ब्राउन सुगर खरीद-बिक्री का नगद रूपया के साथ पकड़ा गया। इस घटना के सन्दर्भ में सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजी जा रही है।

गोड्डा पुलिस मादक पदार्थों के विरुद्ध ‘Zero Tolerance Policy’ पर कार्य कर रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड करने वाले किसी भी तस्कर अथवा गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवैध कारोबार में संलिप्त सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यदि किसी नागरिक को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है, तो वह निकटतम थाना अथवा गोड्डा पुलिस को गोपनीय रूप से सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की
पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

–: गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम :-
1. अमित कुमार उर्फ अमित रेक्स, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता दिलीप कॉपरी, सा० कन्हाई पकड़िया, थाना पथरगामा
2. अभिषेक कुमार उर्फ सोमदेव कुमार उर्फ डमरू, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता स्व० सरगुन प्रसाद यादव, सा० गाँधीनगर गोढ़ी, थाना गोड्डा नगर, जिला गोड्डा।
3. छोटू कुमार उर्फ सरफराज अहमद, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता मो० मतलूक अंसारी, सा० असनबनी, थाना गोड्‌डा नगर, जिला गोड्डा। 4. रघु कुमार उर्फ राहुल कुमार, उम्र करीब 33 वर्ष, पिता रामजी प्रसाद साह, सा० लोहियानगर, धाना गोड्डा नगर, जिला गोड्‌डा। 5. पंकज कुमार यादव, उम्र करीब 34 वर्ष, पिता फोटो यादव, सा० सोनडीहा, थाना मोतिया ओ०पी०, जिला गोड्‌डा

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:-

अमित कुमार उर्फ अमित रेक्स के विरूद्ध गोड्डा नगर थाना कांड संख्या-68/25, दिनांक 27.04.25, धारा-22/25/27(A)/29 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 दर्ज है तथा अन्य अभियुक्तों का भी आपराधिक इतिहास रहा है।

-: बरामदगी :-
1. अमित कुमार उर्फ अमित रेक्स के पास से 26.7 ग्राम ब्राउन सुगर, दो मोबाईल, XUV कार निबंधन संख्या-JH17AB-3823, 44,350/ रू0 नगद, एक इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन
2. अभिषेक कुमार उर्फ सोमदेव कुमार उर्फ डमरू के पास से 10 ग्राम ब्राउन सुगर, एक मोबाईल, 13900/रु० पुनर्निर्देशन वैज्ञानिक मोटरसाईकिल निबंध संख्या-JH17AD-7527
3. छोटु कुमार उर्फ सरफराज अहमद के पास से 05 ग्राम ब्राउन सुगर, एक मोबाईल
4. रघु कुमार उर्फ राहुल कुमार के पास से-05 ग्राम बाउन सुगर एवं दो मोबाईल
5. पंकज कुमार यादव के पास से 3.8 ग्राम ब्राउन सुगर

-: छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :-
1. श्री आकाश भारद्वाज, अनु०पु०पदा०, गोड्डा
2. पु०अ०नि० शिवदयाल सिंह, थाना प्रभारी गोड्डा नगर।
3. पु०अ०नि० मुकेश कुमार राउत, प्रभारी मोतिया ओ०पी०।
4. पु०अ०नि० राज गुप्ता, प्रभारी रौतारा टी०ओ०पी० गोड्‌डा (नगर)
5. महिला पु०अ०नि० रोमा कुमारी, गोड्‌डा नगर थाना।
6. पु०अ०नि० अंकित कुमार झा, गोड्डा नगर थाना
7. पु०अ०नि० रोहित कुमार यादव, गोड्डा नगर थाना
8. स०अ०नि० इन्द्रेश शुक्ला, गोड्डा नगर थाना।
9. सशस्त्र बल गोड्‌डा नगर, थाना रिजर्व गार्ड

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई