पेपर लीक व छात्रों पर लाठी चार्ज के खिलाफ भाजपा परसुडीह मंडल का जोरदार विरोध,बंदी रही असरदार

IMG-20260812-WA0008

जमशेदपुर:झारखंड सरकार की छात्र विरोधी कार्यशैली, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज एवं पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों के विरोध में भाजपा परसुडीह मंडल द्वारा आयोजित बंदी का परसुडीह क्षेत्र में व्यापक असर देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही सड़क पर उतरे और विभिन्न बाजारों में घूमकर दुकानदारों एवं व्यवसायियों से बंद को सफल बनाने की अपील की।

भाजपा परसुडीह मंडल के अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए, वही सरकार उनकी आवाज को लाठी के बल पर दबाने का प्रयास कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक स्थिति है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में jssc , jpasc पेपर लीक से लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता है। मेहनत करने वाले छात्र जब परीक्षा की तैयारी करते हैं और पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं, तो उनका विश्वास पूरी व्यवस्था से उठ जाता है। सरकार को केवल बयानबाजी करने के बजाय पेपर लीक की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

श्री सुमित कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा डरने और दबने वाली पार्टी नहीं है। झारखंड के छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ तथा जनता की आवाज दबाने की किसी भी कोशिश का भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक विरोध करेगी।

उन्होंने कहा कि आज की बंदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता सरकार की नीतियों से संतुष्ट नहीं है। परसुडीह के दुकानदारों, व्यवसायियों और आम नागरिकों ने बंदी को जो समर्थन दिया, वह सरकार के खिलाफ बढ़ते जनआक्रोश का संकेत है।

भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष ने बंदी को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यवसायियों, दुकानदारों, भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के अधिकारों और छात्रों के भविष्य की लड़ाई आगे भी मजबूती से जारी रहेगी।

“छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो, पेपर लीक पर कार्रवाई करो और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो।” आज के परसुडीह बंदी में प्रमुख रूप से विजय विश्वकर्मा, अशोक सिंहा, गिरजा दुबे, आरती ओझा, दीपक वर्णवाल, दुर्गा सेनापति, दीपक करवा , संजीव कुमार ठाकुर, कपिल शर्मा, दुलाल राय, बच्चू चक्रवती, गोविंदो कर्मकार , पप्पू चक्रवर्ती आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बंदी को सफल बनाने में लगे हुए थे।।

Leave a Comment