उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती के वर्ष 1977-78 में विद्यालय से कक्षा 6 -7 में उत्तीर्ण किये पूर्व छात्रों का विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान।

जमशेदपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को आजादबस्ती में आज एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के पूर्व छात्र रहे और हाल ही में विभिन्न विभागो से सेवानिवृत्त हुए ओमप्रकाश तांती (सहायक शिक्षक), रामाशंकर सिंह (सहायक शिक्षक) तथा सुनील प्रकाश (भारतीय रेलवे) के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त दोनो शिक्षकों तथा भारतीय रेलवे से सेवानिवृत कर्मचारी सभी की प्रारंभिक शिक्षा इसी कालीमाटी विद्यालय से हुई थी जब यह मध्य विद्यालय कालीमाटी हुआ करता था। यहीं से बेसिक पढ़ाई पूरी कर दोनों शिक्षकों ने समाज और बच्चों के भविष्य को संवारने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। 31 जुलाई 2026 को रामाशंकर सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेल्डीह-बी (बोड़ाम, पूर्वी सिंहभूम) से सेवानिवृत्त हुए।
समारोह के दौरान रामाशंकर सिंह तथा उनके अन्य साथी विद्यालय से जुड़े अपने छात्र जीवन की पुरानी यादों को साझा किया और बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाली कई बातें बताई।

साथ ही, उन्होंने बच्चों और विद्यालय प्रबंधन को आश्वस्त किया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सभी समय-समय पर विद्यालय आकर बच्चों को अपनी सेवाएं और शिक्षा देते रहेंगे।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि सदस्य करनदीप सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षक रामाशंकर सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके सुखद व सफल उत्तर-जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव, शिक्षक राकेश कुमार सिंह, और शिक्षिका कंचन कुमारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई