जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर प्रांगण में एनएसएस स्वयं सेविकाओं द्वारा “भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ” के निर्देशा अनुसार पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति महोदया प्रोफेसर डॉ इला कुमार के मार्ग दर्शन में किया जा रहा है ।स्वच्छता पखवाड़ा के चौथे दिन एनएसएस स्वयं सेविकाओं  द्वारा विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका थीम था – स्वच्छ भारत । जिसमें विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।छात्राओं ने अपने पोस्टर में स्वच्छता से संबंधित कई बातों को दर्शाया । पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – धात्री पॉल – एम० कॉम० सेम – ।, द्वितीय स्थान -प्रगति अग्रवाल – अंग्रेजी विभाग सेम -5, तीसरा स्थान – बॉबी कुमारी, बी० पी० ई० डी० सेम – 2 रही।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ सुधीर कुमार साहू, एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति, एनएसएस ऑफिसर डॉ डी पुष्पलता, एनएसएस ऑफिसर डॉ सुनीता  कुमारी, डॉ छगनलाल अग्रवाल,आर तेजा, गोपाल चक्रवर्ती , डॉ ममता कुमारी एवं एनएसएस छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई