पश्चिम बंगाल के आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (ADPC) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 230 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी कालीपद भंडारी भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में गांजे की बड़ी खेप जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और किन राज्यों तक इसकी सप्लाई की जानी थी। मामले में आगे की जांच जारी है।





