आज दिनांक 01-08-2026 को विकास विद्यालय का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया

प्रेस विज्ञप्ति
इस कार्यक्रम में छात्रों को सत्र 2025-2026 के शैक्षणिक के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों के आधार पर कक्षा 1 से 10 तक के छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया गया I
कार्यक्रम का आरम्भ विद्या की देवी सरस्वती की वंदना एवं दुर्गा स्तुति के साथ हुआ I कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण नृत्य , नाटक एवं गाना के मध्यम से प्रस्तुत किया गया I कार्यक्रम में बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया I
कार्यक्रम में ओपनिंग सेरोमनी के मुख्य अतिथि श्री सरयू राय जी , विधायक ,जमशेदपुर पश्चिम, ने छात्रो को सम्मानित करते हुए उन्हें शुभ कामना दी. विशिष्ट अतिथि श्रीमती छुटनी महतोजी, छात्रों के उज्जवल भविष्य के शुभकामनाये दी और उसके मेहनत को सराहा. निर्देशक तथा संस्थापक डॉ अशोक कुमार सिंह ने छात्रो की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा अपने संबोधन में विभिन्न महापुरुषों के कार्यो का उल्लेख कर उन्हें आगे बढ़ने को प्रेरित किया I
प्राचार्य श्री विकास कुमार के द्वारा विद्यालय के सत्र 2025-2026 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा विद्यालय का विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी गई I
श्री महावीर मुर्मू द्वारा जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाया गया एवं एक लक्ष्य तय कर उसके लिए पूरा प्रयास करने की सलाह दी I
श्री अमित अग्रवाल ने भी बच्चो की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुआ उन्हें सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाए दी I
समारोह में छात्रों द्वारा अनेक प्रकार के सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया I सभी सास्कृतिक कार्यक्रम जीवन के लक्ष्य जो छात्र जीवन की पूंजी पर आधारित था I

CBSE की बोर्ड परीक्षा में स्थान प्राप्त किये
1st – अभिजित पांडे – 93.8%
2nd- दिशा कौर – 91.2%
3rd- आलिया तसनीम – 87.4%
आल राउंडर इंदु देवी मेमोरियल अवार्ड –
 सुहानी कुमारी – XA
वेस्ट डीसिप्लिं अवार्ड
 सुनीता महतो – XA
 मोO सैफी रजा – XB
वेस्ट स्टूडेंट्स कौंसिल अवार्ड –
 सूरज कर्मकार – XB
 कोमल कुमारी झा – XB
वेस्ट पंचुअल अवार्ड –
 प्रतिभा कुमारी – XB
वेस्ट मोनिटर अवार्ड –
 सुदीप घोष – XB
 अंश राज सिंह – XA
इन छात्रों को अपने अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया .
कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि श्री सरयू राय जी , विधायक , पश्चिम जमशेदपुर कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि श्रीमती छुटनी महतोजी, विशिष्ट अतिथि अमित अग्रवाल जी एवं महावीर मुर्मू पधारकर कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव विवेक विशाल एस एस आर नायर , विभा सिंह, देवाशीष महतो, प्रवीण सिंह, अंशु माला, प्रीति रॉय , भवानी महतो, माला सिंह, पूनम दुबे, नेहा कुमारी, पिऊ बनर्जी, गणेश यादव,आशिया परवीन, प्रकाश ठाकुर, गुलाफ्सा परवीन , शिवानी भगत,विनेश प्रमाणिक ,पूजा महतो ,जिनिया मेम स्मिता सिन्हा वर्षा कुमारी एवं अन्य सभी शिक्षको का महत्वपूर्ण योगदान रहा I
धन्यवाद ज्ञापन श्री एस एस आर नायर जी के द्वारा प्रस्तुत किया गया I कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया I

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई