श्री श्री दुर्गा पूजा न्यास समिति golpahari की आम सभा सम्पन्न, 2026 का दुर्गा महोत्सव धूमधाम से मनाने पर चर्चा

जमशेदपुर : श्री श्री दुर्गा पूजा न्यास समिति गोलपहाडी के पावन परिसर में एक आम सभा का आयोजन किया गया।

सभा में वर्ष 2026 के दुर्गा महोत्सव को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

सभा में लिए गए प्रमुख निर्णय:
1. मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार : मंदिर परिसर के सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा।
2. मूलभूत सुविधा : परिसर में पीने के पानी एवं बिजली की व्यवस्था को और बेहतर एवं दुरुस्त किया जाएगा।
3. वार्षिक प्रस्तुति : वर्ष 2025 का आय-व्यय का विवरण सभा में प्रस्तुत किया गया एवं उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
4. आगामी कार्यक्रम : गणतंत्र दिवस 2026 पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
5. भूमि पूजन : दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 के लिए निर्धारित तिथि पर भूमि पूजन सम्पन्न किया जाएगा।

सभा के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर त्योहार को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित रहे : श्वेता चक्रवर्ती, उज्ज्वल साहनी, विश्वनाथ कुंडू, शंकर जी, नारायण बनर्जी, श्वेता प्रसाद, सीमा साहू, अर्चना दास महापात्रा, लकी सरकार, ज्योति कुमारी, बबीता कुमारी, लक्ष्मी मोहंती, श्वेता जैन, अरुणा एक्का, गोपाल शर्मा, राजेंद्र सिंह, राजेश प्रसाद, राजेश प्रजापति, अरमान साहू, राहुल यादव, ज्वाला सिंह सरकार, डॉ. संदीप कुमार एवं राजकिशोर आदि सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सभा का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई