शहर के वरिष्ठ डॉ राजेंद्र सिंह को सीजीपीसी द्वारा सम्मानित किया गया

जमशेदपुर .l सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र ओपीडी में 1 वर्ष पूर्व से निशुल्क अपनी सेवाएं दे रहे शहर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर राजेंद्र सिंह को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी की स्मृति में बनाया गया स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर उन्हेंसम्मानित किया गया l
इस मौके पर डॉ राजेंद्र सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा चलाए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सेंट्रल कमेटी के अधिकारियों की सराहना की एवं भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया l
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी मुख्य सलाहकार हरविंदर सिंह मंटू अजीत सिंह गंभीर सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे जयमल सिंह सरबजीत सिंह ग्रेवाल विक्की सिंह आदि कई लोग उपस्थित थे

Leave a Comment