आदित्यपुर में होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कमर में लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार रात एक सनसनीखेज गोलीबारी की घटना सामने आई। रात करीब 10 बजे रेलवे अंडरपास के पास घर लौट रहे गोराई होटल के संचालक विशाल गोराई पर 8 से 10 की संख्या में आए अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस हमले में एक गोली विशाल गोराई की कमर में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यवसायियों और निवासियों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम एक लोकतांत्रिक संस्था है, जहाँ सभी 34 वार्डों के पार्षद जनता के प्रतिनिधि हैं और उनकी भावनाओं, सुझावों तथा समस्याओं का सम्मान करना मेरी प्राथमिकता है, कही कोई विवाद नहीं हैं, हम सब एक परिवार हैं, टीम मानगो हैं