यह प्रतिवेदन एक प्रार्थना पत्र के रूप में महामहिम राष्ट्रपति माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्य मुख्य मंत्री के नाम है। प्रार्थना पत्र में गौ माता को राष्ट्रमाता या कोई सम्माननीय स्थान मिले, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए के साथ अन्य मांगो का वर्णन है। इस प्रार्थना पत्र के साथ पूर्वी सिंहभूम के पांच लाख से अधिक हस्ताक्षर की प्रति भी संलग्न की गई। पिछले तीन महीनों से पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान चल रहा था, जिसमें आम लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ। यह आम जानी की मंडली साकची के बोधि मैदान में सुबह आठ बजे से एकत्रित होकर श्री राम जय जय राम से भजन करते रहे । 9.30 बजे श्री राम जय जय राम के विजय मंत्र का भजन करते हुए आदरणीय उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने आम जनों का बहुत अधिक संख्या में समर्थन मिला एवं समाज के सभी समुदाय, संघ, वर्ग का हर प्रकार का समर्थन एवं सहयोग मिला। गौ सम्मान अभियान समिति की ओर से सभी आम जनों को समर्थन के लिए अभिनंदन।





