पूरे झारखंड राज्य में 5 अगस्त 2026 तक 10 लाख से ज्यादा व्यक्तियों का मतदाता सूची से नाम कट जाएंगे

प्रेस विज्ञप्ति
झारखंड राज्य में पूरे जोड़ तोड़ से एस ए आर का कार्य किया जा रहा है जिसके कारण राज्य के बहुत बड़ी जनसंख्या का वोटर लिस्ट से नाम कट जाएंगे अभी BLO घर-घर जाकर मतदाता सूची का मतदाता गहन पुन: निरीक्षण कर रहे हैं यह कार्यक्रम 29 जुलाई 2026 तक चलेगा. कई जगह के रिपोर्ट निरीक्षण के बाद यह पता चला की ASDD के कारण यह नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं. जिसमें सबसे बड़ा कारण यह है कि लोग पुराने जगह पर लोग नहीं रह रहे हैं और कहीं और निवास बनाकर चले गए हैं.
दूसरा कारण व्यक्तियों का मृत्यु होना बताया जा रहा है.
कुछ लोग अन्य राज्य या शहर जाकर उसकी नागरिकता प्राप्त है
कुछ लोग दूसरे राज्य के यहां आए हैं और उसकी नागरिकता दूसरे राज्य के मतदाता सूची में दर्ज है.
पूरे झारखंड में सिंहभूम जिला में सबसे ज्यादा मतदाता सूची में नाम कटे हैं. दूसरा रांची शहर का नाम सामने आ रहा है. इसके अलावा शहरी क्षेत्र धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर एवं अन्य शहर का भी नाम है
सरकार की मंशा है कि SIR से( बोक्स )फर्जी वोट नहीं पड़ेंगे. मतदाता का सही आकलन होगा.
घुसपैठी राज्य में नहीं होगी.BLO को सख्त निर्देश दिया गया है कि इसमें कोई भी कोताही बरतने पर उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. तथा उनका वेतन भी रोका जाएगा. कुछ लोग SIR फार्म पर सिग्नेचर करने से मना कर दिया है. उन लोगों का कहना है कि इससे कोई फायदा नहीं है. जो भी लोग SIR फार्म पर सिग्नेचर नहीं कर रहे हैं. उन लोगों या उनके परिवार के लोगों का नाम मतदाता सूची से काट दिया जाएगा. 5 अगस्त 2026 को नई मतदाता सूची जारी की जाएगी. उसके पहले 29 जुलाई 2026 तक अवश्य कर ले.
क्या मतदाता सूची में बहुत संख्या में नाम काटने का कोई राज छुपा है. यह तो परिसीमन एवं चुनाव आने तक आप लोगों को भी इंतजार करना होगा.
झारखंड वासियों से निवेदन है, कि सभी लोग 29 जुलाई 2026 तक अपना (SIR)मतदाता गहन पुर्ननिरीक्षण फॉर्म अवश्य भर ले. अपनी नागरिकता होने का फर्ज पूरा करें
डॉ विशेश्वर यादव
शिक्षाविद एवं विभागाध्यक्ष, शिक्षा विभाग
ग्रेजुएट कॉलेज, जमशेदपुर, झारखंड

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई