डोबो स्थल में अध्यक्ष दिलीप प्रसाद त्यागी के अध्यक्षता में एवं प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमती शीतला महतो के संरक्षण में बृहद और प्रभावशाली और संदेशनात्मक सभा के रूप में झंडा तोलन के साथ संगोष्ठी की गई।
इस स्थापना दिवस में झारखंड प्रदेश कमेटी का मार्गदर्शन का भी हम लोगों ने पालन किया।
ज्ञातव्य है कि भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन
भारतीय मजदूर संघ
(BMS) है, जिसकी स्थापना 23 जुलाई 1955 को
दत्तोपंत ठेंगड़ी
द्वारा भोपाल में मात्र 40 लोगों को लेकर की गई 。
राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने शून्य संसाधनों और शुन्य सदस्यों से शुरू होकर राष्ट्र सर्वोपरि, श्रमिक सदा प्रथम” के सिद्धांत के साथ श्रमिकों के सर्व कल्याण करते हुए
भारत का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बन गया, जिसकी आज सदस्य करोड़ों में है।
यह भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक के दीर्घ संकल्प को दर्शाता है।
इस कार्यक्रम में शिक्षा जगत के शिक्षक, सरायकेला- खरसावां जिला के उपाध्यक्ष चिंतामणि महाली जी ,प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमती शीतल जी और संस्था के अध्यक्ष दिलीप प्रसाद त्यागी जी ने संबोधित किया।
भारत माता, विश्वकर्मा भगवान और राष्ट्र ऋषि दंडोपंत जी को पुष्प माला अर्पित कर की।
BMS के झंडा तोलन में सभी महिलाओं ने BMS के गीत गाए और भारतीय मजदूर संघ के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए संकल्प लिया।
बड़े बड़े राजनीतिक से सम्बंध रखने वाले यूनियन इनका प्रभाव जमशेदपुर के कंपनियों में होने के बावजूद, सैकड़ो आदित्यपुर के इंडस्ट्री, जमशेदपुर के बड़े-बड़े उद्योगों में आज भी मजदूर पीड़ित है ।
जहां लेबर लॉ की धज्जियां उड़ रही है।
भारतीय मजदूर संघ इन पीड़ितों के कल्याण के लिए इस स्थापना दिवस पर सम्मिलित रूप से संकल्प लिया।
दिलीप प्रसाद त्यागी
अध्यक्ष
झारखंड मजदूर संघ भवन निर्माण,
सरायकेला- खरसावां






