जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रेस विज्ञप्ति 494/2026
17 जुलाई 2026
इस क्रम में वर्ग 1 से 5 के कुल 29 नवनियुक्त सहायक आचार्यों का पदस्थापन निम्नानुसार किया गया है-
1. शून्य शिक्षक वाले 24 विद्यालयों में प्रत्येक विद्यालय को एक-एक सहायक आचार्य उपलब्ध कराया गया है।
2. एकल शिक्षक वाले 5 विद्यालयों में (PTR) के आधार पर प्रत्येक विद्यालय में एक-एक अतिरिक्त सहायक आचार्य का पदस्थापन किया गया है, जिससे इन विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ हो सके।
इसी प्रकार वर्ग 6 से 8 के कुल 32 नवनियुक्त सहायक आचार्यों का पदस्थापन निम्नानुसार किया गया है-
1. शून्य शिक्षक वाले 2 विद्यालयों में प्रत्येक विद्यालय को एक-एक सहायक आचार्य उपलब्ध कराया है।
2. एकल शिक्षक वाले 18 विद्यालयों में विद्यार्थी शिक्षक अनुपात (PTR) के आधार पर सहायक आयार्थी पदस्थापन किया गया है।
3. शिक्षक आवश्यकता वाले 12 दिवालयों में भी विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात (PTR) एवं वास्तविक आवश्यकता के आधार पर सहायक आचार्यों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग का प्रयास है कि जिले के प्रत्येक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित हो। विशेष रूप से शून्य शिक्षक एवं एकल शिक्षक वाले विद्यालयों को प्राथमिकता देते हुए यह पदस्थापन किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके तथा विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित हो। जिला शिक्षा अधीक्षकने बताया कि पदस्थापन की पूरी प्रक्रिया जिला शिक्षा स्थापना समिति के निर्णय तथा विभागीय मानकों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से संपन्न की गई है।
#Team PRD (East Singhbhum)




