उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए निर्देश, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना। इस दौरान प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जन शिकायत निवारण दिवस में होमगार्ड बहाली, आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने, परीक्षा ड्यूटी से मुक्त करने, जमीन विवाद, वज्रपात से हुई मृत्यु के मुआवजे, दुकान आवंटन, ई-ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने, स्कूल में नामांकन, यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं, नाली, सड़क एवं पेयजल सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों के आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों की नियमानुसार जांच करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से समाधान प्राथमिकता से हो। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

#Team PRD (East Singhbhum)

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई