सैल्यूट तिरंगा संगठन ने रवि शंकर तिवारी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

 

नई दिल्ली। राष्ट्रव्यापी सामाजिक संगठन सैल्यूट तिरंगा ने वरिष्ठ एवं लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर तिवारी को सैल्यूट तिरंगा संगठन का झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आधिकारिक रूप से दी गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि रवि शंकर तिवारी लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने विभिन्न सामाजिक अभियानों जैसे शिक्षा स्वास्थ्य के माध्यम से लोगों के बीच एक सशक्त पहचान बनाई है। उनकी कार्यशैली, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रवि शंकर तिवारी की नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सैल्यूट तिरंगा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सामाजिक सरोकारों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा। जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक को हो

इस अवसर पर रवि शंकर तिवारी ने सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश झा राष्ट्रीय संरक्षक दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी सहित संगठन के सभी सदस्यों का आभार जताया है
श्री तिवारी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे साथ ही झारखंड में संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने का काम करेंगे ।

सैल्यूट तिरंगा संगठन देशभर में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए जाना जाता है और इसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई