जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रेस विज्ञप्ति 492/2026
17 जुलाई 2026
तीन दिनों में विस्तृत जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश, किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई
जिला के पोटका प्रखंड अंतर्गत सेलेब्रल मलेरिया जनित मौतों के कारणों की जांच के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन के आदेशानुसार तीन सदस्यीय संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है। जांच दल की अध्यक्षता अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि व्यवस्था), पूर्वी सिंहभूम करेंगे। जांच दल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल डॉ. रंजीत पाण्डा तथा आईडीएसपी (IDSP) यूनिट, जमशेदपुर के महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. असद को सदस्य बनाया गया है।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा जांच दल को निर्देश दिया गया है कि उक्त मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थल निरीक्षण कर विस्तृत जांच की जाए तथा चिकित्सा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं पदाधिकारियों की पहचान करते हुए तीन दिनों के भीतर अपनी विस्तृत जांच प्रतिवेदन समर्पित करें, ताकि दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
साथ ही, जांच दल को यह भी निर्देशित किया गया है कि स्थल निरीक्षण के दौरान मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक सुझाव भी उपलब्ध कराएं, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।#Team PRD (East Singhbhum)





